Thursday, May 9, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में फिर चली ताबड़*तोड़ गो*लियां, ऑफिस जा रहे फाइ*नेंसर की ह*त्या

रोहतक में फिर चली ताबड़*तोड़ गो*लियां, ऑफिस जा रहे फाइ*नेंसर की ह*त्या

- Advertisment -

रोहतक के सुनारिया गांव में दिनदहाड़े फाइनेंसर की हत्या, ऑफिस में घुसकर बरसाई गोलियां, पीजीआई में तोड़ा दम, कार सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक एक बार फिर ताबड़तोड़ चली गोलियों से दहल गया। सुनारियां गांव में एक युवक की दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता है। वह घर से लंच कर के निकला और अपने कार्यालय में जा रहा था। तभी एक कार आकर रुकी और उसमे से निकले कुछ युवकों ने रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। उसी समय परिजन रविंद्र को लेकर पीजीआई के ट्रामा सेंटर लेकर भागे लेकिन रविंद्र ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस को सूचना दी गई। शिवाजी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जाँच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व आसपास के एरिया में पूछताछ कर हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।

माना जा रहा है वारदात के पीछे कोई पुरानी रंजिश है। पुलिस के मुताबिक सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता है। उसने गांव में ही कार्यालय खोल रखा है। दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर से लंच कर वापिस ऑफिस जा रहा था। तभी एक कार आकर रुकी। उसमें से उतरे युवकों ने रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल रवींद्र को पीजीआई ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक गोली रवींद्र के सिर में और एक कमर पर और दो गोलियां कूल्हे में लगी है।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार शुक्रवार दोपहर को एक गाड़ी में करीब 6 बदमाश गांव सुनारिया आए। जिन्होंने आते ही रविंद्र पर फायरिंग कर दी। इस दौरान चार गोली रविंद्र को जा लगी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार यह हत्या पुरानी रंजिश के कारण हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रविंद्र भी हत्या के केस में जेल में रह चुका है। इधर, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस इसकी सूचना मिलते ही गांव सुनारिया में पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल हत्यारोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular