Thursday, October 15, 2026
Homeहरियाणारोहतकबास्केटबॉल चैंपियनशिप में 200 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया : पुरुषों में नेकीराम...

बास्केटबॉल चैंपियनशिप में 200 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया : पुरुषों में नेकीराम और महिलाओं में एमकेजेके कॉलेज बना विजेता

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक (MDU) में आयोजित अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 10 कॉलेजों के करीब 200 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक की टीम ने पहला स्थान हासिल किया।

एमडीयू के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट की टीम दूसरे और ऑल इंडिया जाट हीरोज मेमोरियल कॉलेज, रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही।

महिला वर्ग के फाइनल में एमकेजेके कॉलेज ने टीकाराम कॉलेज को हराकर खिताब जीता। टीकाराम कॉलेज दूसरे और पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक की टीम तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रविंद्र हुड्डा रहे, जो 11 बार भारतीय बास्केटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रविन्द्र हुड्डा और खेल निदेशक कुलताज सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया।

नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान और एमडीयू स्पोर्ट्स बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कादियान भी उपस्थित रहे। इनके अलावा डॉ. तेजपाल, डॉ. विपिन सैनी और पूर्व नगर पार्षद बलराज सिंह बल्लू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एमडीयू के डायरेक्टर स्पोर्ट्स कुलताज सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED NEWS

Most Popular