Sunday, April 28, 2024
Homeखेल जगतक्या अपना पद्मश्री पुरस्कार नहीं लौटा पायेंगे बजरंग पुनिया ? जानिए क्या...

क्या अपना पद्मश्री पुरस्कार नहीं लौटा पायेंगे बजरंग पुनिया ? जानिए क्या कहता है नियम

जाने-माने कुश्ती पहलवान और ओलिंपिक पुरस्कार विजेता बजरंग पुनिया ने घोषणा कर दी है कि वो भारत सरकार के द्वारा दिए गए अपने पद्मश्री पुरस्कार को वापस लौटा देंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार भारत सरकार के द्वारा प्राप्त पद्मश्री पुरस्कार को कोई वापस लौटा सकता है ? दरअसल, पुरस्कार को वापस लौटाने का कोई नियम ही नहीं है।

नियम के अनुसार, कोई पुरस्कार विजेता चाहे तो कारण बताकर लौटाने की घोषणा कर सकता है, लेकिन पद्म पुरस्कार के नियम में ऐसी परिस्थिति को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। नियम में सिर्फ इतना है कि बिना किसी आधार के राष्ट्रपति पुरस्कार रद्द नहीं कर सकते और जब तक राष्ट्रपति फैसला नहीं लें तब तक विजेता का नाम राष्ट्रपति के निर्देशानुसार बनाए गए पद्म प्राप्तकर्ताओं के रजिस्टर में बना रहता है। राष्ट्रपति यदि किसी का पुरस्कार रद्द कर दें तो उनके फैसले को कैसे रद्द किया जा सकता है, नियम में इसका भी प्रावधान है।

पद्मश्री पुरस्कार को कभी रद्द नहीं किया गया है। साल 2018 में गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा को बताया था, देश की जांच एजेंसियों की ओर से व्यक्ति के चरित्र और पृष्ठभूमि का सत्यापन किए जाने के बाद ही पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार देने से पहले संभावित प्राप्तकर्ता की इच्छा अनौपचारिक रूप से पूछी जाती है। कई लोग पूछने पर ही पुरस्कार लेने से इनकार कर देते हैं। एक बार रजिस्टर में नाम दर्ज हो जाने के बाद कोई व्यक्ति अपना पुरस्कार वापस नहीं लौटा सकता है। कितना भी प्राप्तकर्ता पुरस्कार को लौटाने की पेशकश करता है लेकिन उसका नाम हमेशा के लिए रजिस्टर में दर्ज हो जाता है।

ये भी पढ़ें- कंपकंपाती ठंड से समस्त उत्तर भारत का बुरा हाल, जानिए अपने प्रदेश के मौसम का मिजाज

हाल ही में महिला कुश्ती पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती को छोड़ने का फैसला लिया। इसके बाद ही बजरंग पुनिया ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा इसमें उन्होंने में डब्ल्यूएफआई चुनावों के बाद अपनी निराशा व्यक्त की गई। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री को संबोधित एक पत्र में पुनिया ने प्रतिष्ठित पुरस्कार लौटाने के अपने फैसले के पीछे के कारण बताए। वहीं खेल मंत्रालय का कहना है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के रूप में संजय सिंह के चुनाव के विरोध में बजरंग पुनिया का पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का फैसला व्यक्तिगत है, लेकिन फिर भी उन्हें इस कदम पर पुनर्विचार के लिए मनाने की कोशिश की जाएगी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular