Tuesday, May 7, 2024
Homeदेशकंपकंपाती ठंड से समस्त उत्तर भारत का बुरा हाल, जानिए अपने प्रदेश...

कंपकंपाती ठंड से समस्त उत्तर भारत का बुरा हाल, जानिए अपने प्रदेश के मौसम का मिजाज

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समस्त उत्तर भारत कंपकंपाती ठंड से जूझ रहा है। अधिकांश राज्यों में सुबह कोहरे की चादर लिपटी हुई है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,  उत्तर पश्चिम भारत में अगले 2-3 दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 23 से 26 दिसंबर तक घने से अति घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड के बढ़ने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस और उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

आने वाले 24 घंटे के भीतर  मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड के कई हिस्सों में 23 और 24 दिसंबर को हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम एजेंसी का ये भी कहना है कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा में आज घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें- क्रिसमस और नए साल पर सफर करने वाले रखें ध्यान, कई रुटों पर ट्रेनें रहेगी रद्द

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular