Saturday, April 27, 2024
HomeदेशAWBA की अपील गाय को गले लगाकर मनाएं वेलेंटाइन डे

AWBA की अपील गाय को गले लगाकर मनाएं वेलेंटाइन डे

Cow Hug Day: इन दिनों वेलेंटाइन वीक चल रहा है। कपल्स 7 फरवरी से 14 फरवरी तक हर दिन को स्पेशल बनाने की कोशिश करते हैं। वेलेंटाइन डे (Valentine’s Day) को स्पेशल मनाकर हर पार्टनर अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करता है। इसी बीच एनिमल वेलफेयर बोर्ड (Animal Welfare Board) ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे न मनाकर उस दिन काउ हग डे (Cow Hug Day) मनाने की मांग की है। एनिमल वेलफेयर बोर्ड (Animal Welfare Board) की अपील है कि 14 फरवरी को गायों को गले लगाकर उनसे प्यार जताएं और वैलेंटाइन डे की जगह काउ हग डे मनायें। उन्हें भी अपनेपन का एहसास दिलाएं।

https://twitter.com/nirnaykapoor/status/1623202076015886337?s=20&t=jsYXioBrMTvyT2XQzgNO4Q

14 फरवरी को COW HUG DAY मनाना चाहिए

भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के निर्देशानुसार पशु कल्याण बोर्ड की ओर से की गई (Animal Welfare Board) अपील में कहा गया है कि हम सभी ये जानते हैं कि गाय हमारी भारतीय संस्कृति का आधार है।  लेकिन पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी संस्कृति और विरासत को भुला दिया है। गाय को गले लगाने से भावनात्मक उन्नति होती है। इसलिए गाय से प्रेम रखने वाले लोगों को 14 फरवरी को काउ हग डे (COW HUG DAY) मनाना चाहिए। इस दिन को मनाते समय गाय के हमारी मां के रूप में महत्व को समझें। भारतीय संस्कृति और ग्रमाणी अर्थव्यवस्था हमारे जीवन को बनाए रखती है और पशुधन और जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करती है। मानवता को सब कुछ प्रदान करने वाली मां के समान पोषक प्रकृति के कारण इसे कामधेनु और गौमाता के नाम से जाना जाता है।

14 फरवरी को COW HUG DAY

अब 5G आधारित होगा रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम

https://garimatimes.in/railway-ticket-booking-system-will-be-based-on-5g/

गाय को गले लगाने से मन की शांति 

गौरतलब है कि कोरोना काल में पूरी दुनिया पर सकंट छाया हुआ था। चारों ओर महामारी से हाल बेहाल हो गया था। ऐसे वक्त में अमेरिका समेत कई यूरोपियन देशों में गाय को गले लगाने का ट्रैंड चल गया था। ऐसा माना जाता है कि गाय को गले लगाने से  डिप्रेशन (Depression) और एंग्जायटी (Anxiety) की परेशानी दूर होती है। अमेरिका में लोग कितने-कितने डॉलर पैसे खर्च करके गाय को गले लगा रहे थे।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular