Wednesday, May 8, 2024
Homeखेल जगतहरियाणा के दीपक होंगे भारतीय पुरुष रग्बी टीम के कप्तान, श्रीलंका में...

हरियाणा के दीपक होंगे भारतीय पुरुष रग्बी टीम के कप्तान, श्रीलंका में 30 अप्रैल से होगी चैम्पियनशिप

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा पुरुष रग्बी (7 एस) टीम कप्तान हिसार जिले के कनोह गांव के दीपक कुमार पूनिया एशियाई डिविजन 1 रग्बी (15 एस) चैम्पियनशिप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। इससे पूर्व यह सम्मान सोनीपत के विकास खत्री उर्फ छोटू को हासिल हुआ है।

हरियाणा राज्य रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र मोर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एशिया पुरुष रग्बी (15 एस) डिविजन 1 चैम्पियनशिप का आयोजन श्रीलंका में 30 अप्रैल से 5 मई 2024 तक होगा जिसमें एशिया पुरुष रग्बी (15 एस) डिवीजन 1 की टीमें भाग लेंगी। सचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि दीपक कुमार पूनिया भारतीय रग्बी टीम का चमकता हुआयुवा चेहरा है। इससे पूर्व दीपक हरियाणा की पुरुष रग्बी (7 एस) टीम की सफल कप्तानी राष्ट्रीय प्रतियोगिता और राष्ट्रीय खेलों में कर चुके हैं जहां टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किए। लगातार भारतीय रग्बी (7 एस) और रग्बी (15 एस) टीम में बने रहे हैं।  दीपक कुमार पूनिया राष्ट्रीय (15 एस) डिविजन 1 में दिल्ली हैरिकेंस क्लब का प्रतिनिधित्व करते हैं।

टीम में ये शामिल
भारतीय पुरुष रग्बी (7) एस) के कप्तान जहां हरियाणा के प्रिंस खत्री है वहीं पुरुष रग्बी (15 एस) की कप्तानी हरियाणा के ही दीपक कुमार पूनिया के हाथ होगी। दीपक के अलावा भारतीय टीम में हरियाणा से प्रिंस खत्री, मोहित खत्री, नीरज शामिल किए गए हैं। भारतीय टीम के हैड कोच नास बोथे (साउथ अफ्रीका) फॉरवर्ड कोच कि आनो (साउथ अफ्रीका) तथा सहायक कोच टेरेंस (कोलकाता) होंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular