Friday, April 26, 2024
Homeधर्मAstro Tips: पैसों की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार को...

Astro Tips: पैसों की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार को करें ये पांच उपाय

Astro Tips: गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। भगवान विष्णु जगत के पालनहार हैं वहीं बृहस्पति की बात करें तो वो सबसे बड़ा ग्रह है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों पर भगवान विष्णु की कृपा हो और उनकी कुंडली (Kundali) में बृहस्पति मजबूत स्थिति में हों, उनके जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती। ऐसे लोगों का सुखी गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा सब प्राप्त होता है। कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर होने से इंसान का करियर आगे बढ़ने से रुक जाता है। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिसे गुरुवार के दिन अपनाकर आपकी जिंदगी में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी-

विष्णु भगवान की पूजा करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा जरुर करनी चाहिए। पूजा के वक्त भगवान विष्णु की माता लक्ष्मी के साथ वाली तस्वीर रखें।  यदि आप व्रत रख सकते हों, तो बहुत ही अच्छा है और अगर नहीं रख सकते तो कम से कम बृहस्पतिवार की कथा जरूर पढ़ें। कथा पढ़ने के बाद केले के पेड़ का पूजन करें। इसके बाद प्रभु से अपनी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।

घी का दीया भगवान विष्णु के समक्ष जलायें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने घी का दीया जरुर जलाएं। हो सके तो इसमें आप कलावे की बाती से यह दीपक जलाएं और उसमें थोड़ी सी केसर भी डाल दें।

गौ माता की पूजा करें

गुरुवार के दिन गौ माता की पूजा जरूर करें।  उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं और आटे की लोई में गुड़, चने की दाल और हल्दी डालकर खिलाएं। इससे भगवान विष्णु  की कृपा प्राप्त होती हैं और बृहस्पति के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं।

पीले वस्त्रों को धारण करें

गुरुवार के दिन पीले वस्त्रों को पहनें। इके साथ ही  हल्दी की माला से ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। इससे व्यक्ति कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होती है और बृहस्पति से जुड़े दुख दूर होते हैं।

गुरु का आर्शीवाद लें

गुरुवार का दिन गुरु को भी समर्पित होता है। यदि आपके कोई आध्‍यात्मिक गुरु हैं तो गुरुवार को जाकर उनसे भेंट करें और उनके उपहार भी लेकर जाएं। चरण स्‍पर्श करके उनकी आशीर्वाद लें। ऐसा करने से आपको करियर में तरक्‍की हासिल होगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular