Friday, April 19, 2024
Homeउत्तर प्रदेशWeather Update: आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा समेत इन राज्यों में...

Weather Update: आज रात से बदलेगा मौसम, हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी बारिश

Haryana Weather Update: बीते दिनों में ठंड से हल्की राहत मिलने के बाद आज सोमवार से एक बार फिर हरियाणा का मौसम बदलने जा रहा है। उत्तर भारत में रविवार रात से ही एक मध्य श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, इसके चलते रविवार की दोपहर बाद से ही हरियाणा के कई जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। साथ ही तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आज सोमवार रात से हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश का मौसम 26 जनवरी तक बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिलेगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को भविष्यवाणी की कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आगामी सप्ताह में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है और उसके बाद 24 से 26 जनवरी 2023 के दौरान गरज के साथ छिटपुट बारिश के साथ काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया कि पिछले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, बिहार, पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। आगे भविष्यवाणी की कि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार में रात और सुबह के समय और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के 24 से 26 जनवरी तक निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर अरब सागर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में उच्च नमी के साथ धीरे-धीरे पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular