Saturday, May 11, 2024
Homeहरियाणारोहतकगर्मी शुरू होते ही रोहतक में गहराया जलसंकट, कल से एक समय...

गर्मी शुरू होते ही रोहतक में गहराया जलसंकट, कल से एक समय मिलेगा पानी

- Advertisment -

नहरी पानी की आपूर्ति बंद, मंगलवार से केवल एक समय मिलेगा पेयजल, रोस्टर अनुसार 30 को जेएलएन नहर से मिलेगा पानी, तब तक रहेगी कटौती

- Advertisment -

रोहतक। अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुआ, मगर इस बड़ी आबादी वाले रोहतक शहर की आधी से अधिक क्लोनियाँ पीने वाले पानी की किल्लत से जूझने लगी हैं। रोहतक शहरी क्षेत्र में एक बार फिर से पानी की कटौती के आसार बढ़ गए हैं। शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति दोनों नहरों से बंद है।

रोस्टर के मुताबिक 18 मार्च से यानि आज से नहरबंदी हो गई है, जो 30 मार्च तक रहेगी। इससे 14 दिन तक शहर और गांवों में पानी का संकट रह सकता है। होली से शहर में पानी की दिक्कत आएगी। हालांकि पब्लिक हेल्थ इस समस्या से निपटने के लिए तैयारी कर रहा है। यही कारण है कि जलघरों के टैंकों में पानी स्टाक करने के लिए मंगलवार से एक समय ही पानी की आपूर्ति करने की योजना है। वहीं, कुछ कालोनियों में अभी भी दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। इसलिए लोगों की नाराजगी भी सामने आ रही है।

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ राजेश कुमार ने आमजन से सहयोग मांगा है। एसडीओ के मुताबिक, छह मार्च को जेएलएन नहर से पानी की आपूर्ति बंद हो चुकी है। अब जेएलएन से 30 मार्च को रोस्टर के मुताबिक पानी की आपूर्ति होगी। सही समय पर पानी की आपूर्ति हुई तो शहरी जनता को जल संकट से राहत मिल जाएगी। भालौठ नहर से 15 मार्च को पानी की आपूर्ति बंद हो चुकी है। इसलिए पानी की स्टोरेज की जा रही है। यही कारण है कि पानी की आपूर्ति को लेकर सिंचाई विभाग ने वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया तो जनस्वास्थ्य विभाग मंगलवार से शहरी क्षेत्र में केवल एक समय ही पानी की आपूर्ति करेगा।

त्योहारी सीजन, इसलिए वैकल्पिक इंतजाम करने को लिखा पत्र जनस्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि त्योहारी सीजन है। लोगों को अतिरिक्त पानी की जरूरत है। इसलिए होली पर नहर में जलघरों तक पानी की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में 500-700 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा है। जिससे शहरी जनता को जल संकट का सामना न करना पड़े। वहीं, रोस्टर के मुताबिक पानी की आपूर्ति नहीं होती, यह भी जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के चिंता की बात है। इसलिए सिंचाई विभाग से वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए अनुरोध किया है।

उधर कई कलोनियाँ गंदे पेयजल सप्लाई से परेशान है। रामगोपाल कालोनी में भी लंबे समय से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूषित पानी की आपूर्ति से निपटने के लिए विभाग काम नहीं कर रहा है। शिकायत करते हैं तो कुछ दिन राहत मिल जाती है। फिर से वही समस्या होती है। वहीं, दुर्गा कालोनी ट्रेडर्स यूनियन के प्रधान वीरेंद्र राठी ने बताया कि सोमवार को सुबह सीवरेज मिश्रित काला पानी घरों में आया। इसलिए इस प्रकरण में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular