Monday, August 17, 2026
Homeहरियाणाअनूठी योजना : ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 26 नवंबर तक...

अनूठी योजना : ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए 26 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

कैथल के एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा/हरेडा द्वारा राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की एक अनूठी योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 26 नवंबर कर दी गई है।

उन्होंने बताया की योजना के दिशा निर्देश विभाग कि वेबसाइट पर दिए गए हैं। हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन / नई प्रौद्योगिकियां अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने बताया कि इन पुरस्कारों में नकद राशि, शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग कि वेबसाइट WWW.hareda.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए एडीसी कार्यालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, कैथल में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular