Wednesday, September 16, 2026
HomeहरियाणारोहतकMDU में डिस्टेंस-ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन

MDU में डिस्टेंस-ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 13 अक्टूबर तक आवेदन

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (Maharshi Dayanand University Rohtak) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) में सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई है।

सीडीओई निदेशक प्रो. राजेश धनखड़ ने बताया कि डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सीडीओई का एडमिशन प्रॉस्पेक्टस यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिसमें संचालित पाठ्यक्रमों समेत अन्य विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि एमडीयू के सीडीओई द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों में ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग मोड में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिंदी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (संस्कृत), मास्टर ऑफ आर्ट्स (अंग्रेजी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (राजनीति विज्ञान), मास्टर ऑफ आर्ट्स (लोक प्रशासन), मास्टर ऑफ आर्ट्स (अर्थशास्त्र), मास्टर ऑफ आर्ट्स (इतिहास), मास्टर ऑफ आर्ट्स (पत्रकारिता एवं जनसंचार), मास्टर ऑफ कॉमर्स (एम.कॉम.) तथा मास्टर ऑफ साइंस (गणित) पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन मोड में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), मास्टर ऑफ आर्ट्स (हिंदी), मास्टर ऑफ आर्ट्स (राजनीति विज्ञान), मास्टर ऑफ आर्ट्स (लोक प्रशासन), मास्टर ऑफ आर्ट्स (अर्थशास्त्र), मास्टर ऑफ आर्ट्स (इतिहास), मास्टर ऑफ कॉमर्स (जनरल) तथा मास्टर ऑफ साइंस (गणित) पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध

इसके अलावा सर्टिफिकेट कोर्स में ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग मोड में सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड ट्रक ऑपरेशंस, सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेनिश लैंग्वेज तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंग्लिश तथा ऑनलाइन मोड में सर्टिफिकेट कोर्स इन फूड ट्रक ऑपरेशंस, सर्टिफिकेट कोर्स इन प्रोफेशनल स्किल्स, सर्टिफिकेट कोर्स इन जर्मन लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन फ्रेंच लैंग्वेज, सर्टिफिकेट कोर्स इन स्पेनिश लैंग्वेज तथा सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्युनिकेशन स्किल्स इन इंग्लिश पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular