Thursday, August 20, 2026
Homeरोजगारभारतीय आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

भारतीय आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख

Indian Army Agniveer: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया गया है. जो अभियर्थी किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे उनके लिए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ाया गया है.

अब  इच्छुक अभ्यर्थी अब 25 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक और योग्य अभियर्थी ऑफिशियल वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल 2025 तक कर दिया गया है.

Indian Army Agniveer: आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता 

अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए: उम्मीदवार को 10वीं कक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना चाहिए, तथा हर विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं. जिनके पास हल्के मोटर वाहन (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

  • अग्निवीर टेक्निकल के लिए: अभ्यर्थी को 12वीं विज्ञान वर्ग से पास होना चाहिए.
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए: 10वीं कक्षा पास होना आवश्यक है, प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं.

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

अग्निवीर भर्ती योजना के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 17.5 साल से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभियर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन की जांच करनी चाहिए.

जून तक हो सकती है लिखित परीक्षा 

इंडियन आर्मी की ओर से अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा जून में हो सकती है. लेकिन सटीक शेड्यूल बाद में आधिकरिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा.

 

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular