Tuesday, May 21, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में एक और श*व मिला , महिला की ह*त्या कर नाले...

रोहतक में एक और श*व मिला , महिला की ह*त्या कर नाले में फेंका श*व, शिनाख्त नहीं

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में एक और हत्या का मामला सामने आया है। सांपला में बेरी रोड पर नाले में एक महिला का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। महिला की हत्या भी चाकू घोंप कर की गई है तथा शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मृतक महिला की उम्र 25 से 28 के बीच बताई जा रही है। अभी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह एक ही दिन में दूसरी हत्या है। पहले पहरावर गांव के ढाबे पर दिल्ली के रहने वाले एक युवक की भी चाक़ू मार कर हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार सांपला के बेरी रोड पर बृहस्पतिवार दोपहर एक नाले में महिला का शव मिला। महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। मौके से पुलिस ने दो चाकू बरामद किया हैं जिन पर खून लगा हुआ है। ये चाक़ू साधारण सब्जी काटने वाले हैं। शव चार से पांच दिन पुराना है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने रेप कर हत्या की है और शव यहाँ फेंका है। मृतका के कपड़े आगे से काटे गए हैं।

घटना स्थल का निरीक्षण करती रोहतक पुलिस

मृतका के दाहिने हाथ पर रोशन लिखा हुआ है और उसने हरे रंग का पजामी वाला सूट पहना हुआ है। प्रथमिक जाँच से लगता है कि महिला की हत्या गला रेत कर की गई है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के एरिया में मैसेज भेज कर पहचान करवाने के प्रयास शुरू दिए हैं तथा शव को शवगृह में रखा गया है। पुलिस हत्या का मामला मानकर चल रही है तथा मृतका की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सांपला थाना प्रभारी सुवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें दिल्ली बाईपास पर स्थित नाले में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौका देखने के बाद एफएसएल टीम एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी मौके पर बुलाया। शरीर पर कई चोट के निशान व घटना स्थल पर मिले चाकू से हत्या की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौके वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular