Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाभिवानीहरियाणा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, तीन गिरफ्तार, भिवानी पुलिस की...

हरियाणा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, तीन गिरफ्तार, भिवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

- Advertisment -

बस में सवार होकर इंदौर गए थे आरोपी। वहीं से खरीदकर लाए हथियारों का जखीरा, नकीपुर के खेतों में गांव पहाड़ी टी प्वाइंट के पास खेत में बने मकान से हथियार किए बरामद। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करने के प्रयास में पुलिस।

- Advertisment -

भिवानी। हरियाणा में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। भिवानी पुलिस टीम ने गांव नकीपुर के खेतों में बने एक व्यक्ति के मकान में छापामारा और वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। सीआईए की टीम ने 17 अवैध हथियार और एक कार्बाइन व आठ अतिरिक्त मैगजीन व 53 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने इस संबंध में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार भिवानी सीआईए द्वितीय की टीम ने मध्यप्रदेश इंदौर से लाए गए अवैध हथियारों के जखीरे को गांव नकीपुर के खेतों में बने कमरे में छापामारकर बरामद किया। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को भी काबू किया। वहीं आरोपियों से 17 अवैध पिस्तौल, एक कार्बाइन, आठ अतिरिक्त मैगजीन व 53 कारतूस बरामद किए। खेतों में मिले हथियार एमपी के इंदौर से खरीद गए थे। खेतों में छुपाकर रखे गए हथियार कहां सप्लाई करने थे अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। गिरफ्तार किए गए तीन में से दो आरोपियों पर मारपीट के केस दर्ज हैं। भिवानी के एसपी डॉ. अरूण सिंगला ने यह जानकारी दी।

एसपी डॉ. अरूण सिंगला ने बताया कि सीआईए-2 को लोहारू के नकीपुर गांव के खेतों में गांव पहाड़ी टी प्वाइंट के पास बने एक मकान में हथियार तस्कारों द्वारा अवैध हथियार छुपाने की जानकारी मिली। टीम ने छापा मारा तो दस पिस्तोल 32 बोर, 7 पिस्तोल 30 बोर मैगजीन सहित,एक कारबाईन, 53 कारतूस तथा 8 मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने इस संबंध में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया। आरोपियों की पहचान चहड़कलां निवासी 23 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई। जबकि दूसरा आरोपी सिंघानी निवासी 19 साल का संदीप उर्फ लाला है जिस पर पहले भी लड़ाई झगड़ा का एक केस दर्ज है। वहीं तीसरा आरोपी 20 वर्षीय आशीष उर्फ दिनेश गांव सिंघानी है। जिस पर एक लड़ाई झगड़े का केस दर्ज है।

सुनील कुमार ने पूछताछ में बताया कि यह हथियार सिंघानी गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ लाला व आशीष ने दिए थे। जिसके बाद दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पारंभिक पुलिस पूछताछ में बताया उन्होंने यह हथियार एमपी के इंदौर से खरीदे थे। हथियार खरीदने के लिए बस से इंदौर गए तथा वापस आकर यहां रख दिए। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियार किसके इशारे पर मंगवाए गए तथा इन्हें कहां और कब सप्लाई करना था। इसके अलावा पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अवैध हथियार नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पत्ता लगाने का प्रयास करेंगी।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर यह तथ्य जुटाएगी कि आखिर ये किन किन जगहों पर हथियार सप्लाई करते थे और किससे खरीदकर लाते थे।

ये अवैध हथियार हुए बरामद

पिस्टल 32 बोर –10 साथ मैगजीन
पिस्टल 30 बोर– 07 साथ मैगजीन
कारर्बाइन – 01 मैगजीन
30 बोर – मैगजीन 06
32 बोर– मैगजीन 2
12 बोर– 12 कारतूस
30 बोर – 05 कारतूस
315 बोर – 31 कारतूस
45 बोर– 05 कारतूस

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular