Sunday, May 19, 2024
Homeमनोरंजन83 साल की उम्र में पिता बनने वाला है ये एक्टर

83 साल की उम्र में पिता बनने वाला है ये एक्टर

- Advertisment -
- Advertisment -

Al Pacino: जाने माने सुपरस्टार अल पचीनो (Al Pacino) 83 साल की उम्र में पिता बनने वाले हैं। अल पचीनो से 54 साल छोटी 29 वर्षीय उनकी गर्लफ्रैंड नूर अल्फल्लाह 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं। अगले महीने उनकी डिलीवरी होने वाली है। इस बात की खबर खुद अल पचीनो ने दी है।

अल पचीनो (Al Pacino) और नूर अल्फल्लाह सोशल मीडिया पर हुए  ट्रेंड 

एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू के दौरान अल पचीनो ने बताया कि उनकी गर्लफ्रैंड नूर अल्फल्लाह 8 महीने की प्रेग्नेंच हैं। जून के लास्ट तक उनकी डिलीवरी होने वाली है। अल पचीनो का ये इंटरव्यू सामने आते ही वो और उनकी गर्लफ्रैंड नूर अल्फल्लाह सोशल मीडिया पर ट्रैंड होने लगे।

2022 से साथ में हैं अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह 

साल 2022 से अल पचीनो और नूर अल्फल्लाह साथ में हैं। पहली बार  दोनों को डिनर डेट पर साथ में देखा गया था। बता दें कि नूर अल्फल्लाह एक जानी मानी टीवी प्रोड्यूसर हैं। एक कुवैती मूल के अमेरिकन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। यह पहली बार नहीं है, जब नूर खुद से बड़ी उम्र के अल पचीनो को डेट कर रही हों। इससे पहले नूर 36 साल बड़े सिंगर माइक जैगर को डेट कर रही थीं। नूर ने अब तक जितने भी लोगों को डेट किया है, उनमें सबकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। स्टाइल के मामले में वो किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। उनका स्टाइल और नूर देखने लायक होता है। नूर जो भी ड्रेस पहनती हैं उसमें कमाल की लगती हैं।

अल पचीनो चौथे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। इससे पहले  उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड एक्टिंग कोच जान टेरेंट से उन्हें 33 साल की बेटी मारिया है। इसके अलावा बेवर्ली डी-एंजेलो से उनके 22 साल के जुड़वां बच्चे एंटन ओर ओलीविया हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular