Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारियों की ट्रांसफर

हरियाणा में फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, 12 अधिकारियों की ट्रांसफर

- Advertisment -

हरियाणा सीएम की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव संजीव कौशल ने यह लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही नगर निगम रोहतक में नई पोस्ट सामने आई है। रोहतक के सब डिविजनल ऑफिसर HCS (2016 ) राकेश सैनी को ज्वाइंट कमिश्नर का पदभार दिया गया है।

- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार की ओर से जारी ऑर्डर में 12 अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। जिसमे 5 HCS की जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है। साथ ही 2021 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को SDO के पद पर नियुक्त किया है। इसमें 2011 बैच के आईएएस लक्षित सरीन को अंबाला कैंट में एसडीओ और स्टेट ऑफिसर की जिम्मेदारी दी गई है।

यह पद एचसीएस सतिंदर सिवाज के छुट्‌टी पर जाने से खाली चल रहा था। आईएएस नरेंद्र कुमार को पलवल जिले में एसडीओ की जिम्मेदारी दी गई है। यह पद 2016 बैच के एचसीएस शशि के जाने के बाद खाली चल रहा था। इसके साथ ही नगर निगम रोहतक में नई पोस्ट सामने आई है। रोहतक के सब डिविजनल ऑफिसर HCS (2016 ) राकेश सैनी को ज्वाइंट कमिश्नर का पदभार दिया गया है।

अब देखें अधिकारियों के तबादले की लिस्ट…

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular