Saturday, April 27, 2024
Homeमनोरंजनएक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, मैनेजर ने दी इंस्टाग्राम पर जानकारी, फैंस...

एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन, मैनेजर ने दी इंस्टाग्राम पर जानकारी, फैंस के बीच मचा हड़कंप

मुंबई। पूनम पांडे अपनी बोल्डनेस और विवादों के लिए हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली मॉडल और बॉलीवुड एक्ट्रेस की अचानक मौत की खबर ने फैंस में हड़कंप मचा दिया। आज इंस्टाग्राम एकाउंट पर उनके मैनेजर ने इस खबर की पुष्टि की है। 32 साल की पूनम पांडे सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर आते ही पूनम पांडे के फैंस के बीच खलबली मच गई है। अभी तक पूनम के फैंस को उनके निधन की खबर पर विश्वास नहीं हो रहा है। पूनम की मौत उनके होम टाउन कानपुर में हुई है। अंतिम संस्कार भी वहीं होगा।

एक्ट्रेस ने शेयर किया था आखिरी वीडियो

जब फैंस को इसका पता चला तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। ऐसे में माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर #PoonamPandey ट्रेंड कर रहा है और फैंस इस हैशटैग अपने दिल की बात लिख रहे हैं। वहीं, कई फैंस एक्ट्रेस की मौत की खबर पर शॉकिंग रिएक्शन भी दे रहे हैं। सोमवार को पूनम ने बिग बॉस 17 के विनर मुन्नवर को बधाई भी दी थी। इसके अलावा मौत से तीन दिन पहले पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें पूनम गोवा में हुए एक इवेंट को अटेंड करती हुई नजर आई थीं। वीडियो में वो एकदम फिट और फाइन नजर आ रही थीं। इंस्टाग्राम पर यही उनका आखिरी पोस्ट था। इस पोस्ट में पूनम को ब्लैक लेदर पैंट और व्हाइट कॉर्सेट टॉप पहने देखा गया था। वो एक क्रूज पर स्टाइलिश अंदाज में चलती और एन्जॉय करती नजर आई थीं। उनके साथ उनकी सिक्योरिटी टीम भी थी। इससे पहले इस अकाउंट पर राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न का भी वीडियो शेयर किया गया था। इसी वजह से फैंस इस बात पर जल्द विश्वास नहीं करना चाहते।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से उनकी टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है। इसमें बताया लिखा गया है, ‘आज की सुबह हम सभी के लिए बहुत मुश्किल है। ये बताते हुए हमें दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी पूनम को हमने सर्वाइकल कैंसर के हाथों खो दिया है। हर जिंदा चीज जो उनके कॉन्टैक्ट में आया उन्होंने से पूरा प्यार और दयालुभाव दिया। इस दुखभरी घड़ी में हम प्राइवसी की रिक्वेस्ट फैंस से करते हैं ताकि हम उन्हें प्यार से याद का सकें।’

मैनेजमेंट टीम ने की पुष्टि

पूनम पांडे के इंस्टाग्राम से शेयर हुई इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स को परेशान कर दिया है। कई यूजर्स ने पोस्ट पर कमेंट कर पूछा है कि क्या ये मजाक है। क्या पूनम की टीम किसी प्रोजेक्ट के प्रचार के लिए ये पैंतरा आजमा रही हैं। क्या वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती हैं या फिर कहीं उनका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया? डिजाइनर रोहित वर्मा ने दो दिन पहले पूनम के साथ शूट किया था। उन्होंने कहा- मेरे एक कलेक्शन के लिए हमने दो दिन पहले शूट किया था। वो काफी कंफर्टेबल थीं। कैंसर से हुई मौत की खबर बहुत शॉकिंग है, लेकिन मौत हुई है यह कंफर्म है।

क्लोज फ्रेंड बोले- लगता है उनका इंस्टाग्राम हैक हुआ है

पूनम के क्लोज फ्रेंड नितिन मिरानी ने कहा- मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबह से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उनसे बात नहीं हो पा रही है। उनके ड्राइवर ने बताया कि कल तक मैडम ठीक थीं। वो शूटिंग में बिजी थीं। बहन का फोन भी ऑफ है। समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हुआ है। लग रहा है कि उनका इंस्टाग्राम हैक हुआ है।

पब्लिसिटी स्टंट मान रहे लोग

सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे-ये पब्लिसिटी स्टंट लोग पूनम की मौत की खबर सुनकर शॉक में हैं। उनके फैंस इस बात को सच मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, कुछ को लग रहा है कि पूनम का अकाउंट हैक हो सकता है। पूनम की मौत की खबर वाली पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- पूनम तुम्हें आज ही देखा था, प्रैंक मत करो। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या पूनम का अकाउंट हैक हो गया है? एक और यूजर ने लिखा- ऐसा कैसे हो सकता है? कोई कैंसर से अचानक कैसे मर सकता है? ये मार्केटिंग गिमिक है।

पूनम की मैनेजर ने कही ये बात

पूनम पांडे की मैनेजर निकिता शर्मा ने खुद इस दिल दुखाने वाली खबर का ऐलान किया। उन्होंने कहा, ‘पूनम पांडे इंडस्ट्री का ही चमकता सितारा नहीं थीं, बल्कि वो लोगों के लिए ताकत और सहनशक्ति का भी उदाहरण थीं। उनकी खराब होती तबीयत के बीच उनकी हिम्मत सभी में दाद देने वाली थी। हम उनकी मौत के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन साथ ही हमें याद रखना चाहती कि सर्वाइकल कैंसर कितनी बड़ी परेशानी है और इसे लेकर जागरूकता फैलानी चाहिए।’

विवादों से गहरा नाता

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे इंडस्ट्री की सबसे विवादित हस्तियों में से एक थीं। अपने बोल्ड लुक्स के चलते चर्चा बटोरने के लिए उन्हें जाना जाता था। इसके अलावा उनकी बातों और एक्शन्स पर भी काफी विवाद होते थे। 2011 में पूनम पांडे ने कहा था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतती है, तो वो न्यूड पोज करेंगी। इसके बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था। 2016 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर बड़ी जीत हासिल की थी। टीम के जीतने की खुशी में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर सेमी न्यूड फोटो पोस्ट की थी।

एक बार उन्होंने यूट्यूब पर अपने बाथरूम के अंदर का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उन्हें यूट्यूब की तरफ से ब्लॉक कर दिया गया था। 2012 में उन्होंने अपने नाम का एक ऐप बनाया था, जिसे गूगल ने ये कहकर बैन कर दिया था कि वो ऐप के जरिए एडल्ट कंटेंट बना रही हैं। एडल्ट वीडियो मामले में जब राज कुंद्रा विवादों में आए, तो उस वक्त मामले से पूनम पांडे का नाम भी जोड़ा गया। पूनम अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने बेबाक अंदाज के लिए वो हमेशा ही लोगों के जहन में रहेंगी।

विवादित रही शादी

1 सितंबर 2020 को पूनम पांडे ने अपने दोस्त सैम बॉम्बे से शादी की थी, हालांकि इस शादी में जल्द ही दिक्कतें आने लगीं। शादी के 10 दिन बाद एक्ट्रेस ने पति सैम पर शोषण और मारपीट का आरोप लगाया था। सैम को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद सैम बॉम्बे जमानत पर छूटे थे। पूनम और सैम ने बात कर अपने रिश्ते को उलझा लिया था। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों ट्रोल भी हुए थे। पूनम पांडे ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ के साथ उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने ‘लव इज पॉइजन’, ‘आ गया हीरो’ और ‘द जर्नी ऑफ कर्मा’ जैसी फिल्मों में काम किया था। कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में भी उन्हें देखा गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular