Monday, August 25, 2025
Homeहरियाणाकार की टक्कर से बाइक सवार कमर्चारी की मौत, साथी घायल, ड्यूटी...

कार की टक्कर से बाइक सवार कमर्चारी की मौत, साथी घायल, ड्यूटी से लौट रहे थे

गुरुग्राम के भोंडसी थाना क्षेत्र में अलीपुर गांव के पास कार ने बाइक सवार दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक कर्मचारी की मौत (Death) हो गई। दोनों कंपनी से काम कर लौट रहे थे। पुलिस ने शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर निवासी रणवीर सिंह ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह नूंह की एक कंपनी में काम करते हैं और गुरुग्राम के खांडसा में रहते हैं। उनके साथ अनवर अली निवासी बंगाल भी काम करता था। वह  गुरुग्राम के गाडौली खुर्द गांव में रहता था। दोनों ड्यूटी के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह सोहना गुरुग्राम रोड पर गांव अलीपुर के पास पहुंचे तो पीछे से कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए जिन्हें लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार रात अनवर ने  दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular