Monday, August 18, 2025
Homeपंजाबबठिंडा में आज AAP की रैली, CM भगवंत मान और संयोजक अरविंद...

बठिंडा में आज AAP की रैली, CM भगवंत मान और संयोजक अरविंद केजरीवाल रहेंगे मौजूद

आम आदमी पार्टी की विकास क्रांति रैली आज बठिंडा में होगी। इस रैली में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मौजूद रहेंगे और उनके साथ पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस रैली का हिस्सा होंगे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारी और स्वयंसेवक कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थेष। रैली के लिए जिला प्रशासन ने भी पर्याप्त इंतजाम किये हैं।

मौड़ मंडी में रामपुरा-तलवंडी रोड स्थित पशु मेला ग्राउंड के सामने खुले मैदान में विकास क्रांति रैली का आयोजन किया गया है। जहां करीब 8 एकड़ क्षेत्रफल में वॉटर प्रूफ टेंट लगाए गए हैं। 20×70 फीट आकार का कंक्रीट स्टेज बनाया जा रहा है।

मंच पर ‘आप’ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। रैली स्थल से करीब 600 मीटर दूर तलवंडी साबो रोड पर स्थित नवी दाना मंडी में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

रोहतक में जानलेवा बनी सेल्फी, पुल से रेलवे लाइन पर गिरी युवती, हालत गंभीर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपने हेलीकॉप्टर से रैली स्थल पर पहुंचेंगे। सुरक्षा कारणों से रैली स्थल के पास से गुजरने वाली आपातकालीन बिजली लाइन को खंभों से उतारकर जमीन पर बिछा दिया गया है। जिसकी जिम्मेदारी टीसीएल कंपनी को दी गई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular