Saturday, May 11, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवAAP MLA ने लगाई जनता दरबार, निगम और बिजली की शिकायतें अधिक

AAP MLA ने लगाई जनता दरबार, निगम और बिजली की शिकायतें अधिक

- Advertisment -
- Advertisment -

AAP MLA Sandhu, पंजाब में लोगों की शिकायतों का निपटरा करने के लिए जनता दरबार लगाया गया है। जनता दरबार का आयोजन विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू की अगुवाई में पहली बार जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों व वार्डों की समस्याएं सुनने व उनका निपटारा कराने के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया गया।

इस जनता दरबार में लगभग 1000 लोग शामिल हुए और अपनी समस्याएं बताई। लंबे समय तक चले इस जनता दरबार में लगभग 800 शिकायतें मिली। जिनमें सबसे अधिक नगर निगम और बिजली की समस्या को लेकर थी।

नगर निगम के लिए 250 शिकायतें स्ट्रीट लाइट, सड़क, नाली, सीवर व अन्य तरह की थी। जबकि वाटर सप्लाई से 150 और रेवेन्यू विभाग से 50 शिकायतें पहुंची। वहीं बिजली विभाग से करीब 100 शिकायत मिली। जिसमें सबसे अधिक पावर कट की रही। बाकी 250 शिकायतें अन्य विभागों की हैं।

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए CM Mann, 15 पार्टियां शामिल हुईं

विधायक संधू ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिया कि 7 दिन के अंदर सामान्य तरह की शिकायतों का निपटारा कराया जाए। यदि शिकायतें दूर नहीं हुई तो एक्शन के लिए डीसी को पत्र लिखेंगे।

वहीं दो दिन बिजली कट की बड़ी समस्याएं के रूप में सामने आईं। जिस वजह कुछ दिन पहले आंधी, बारिश से बठिंडा में मेन पॉवर ग्रिड खराब होने से आई परेशानियों की शिकायतें दीं। विधायक ने कहा यदि किसी की शिकायतें अफसर नहीं सुन रहे तो सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular