Tuesday, May 21, 2024
HomeहरियाणारोहतकMDU परिसर में बनाई जाएगी झील, जंगल के प्राकृतिक तालाब का किया...

MDU परिसर में बनाई जाएगी झील, जंगल के प्राकृतिक तालाब का किया जायेगा सौन्दर्यीकरण

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। MDU रोहतक के परिसर में जल्द ही खूबसूरत झील बनाई जाएगी। दरअसल विश्वविद्यालय की जमीन पर बने जंगल में पेड़ों के बीच प्राकृतिक तालाब मिला है। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को तालाब का निरीक्षण किया। उनके साथ निर्देशिका, हार्टिकल्चर एंड कैंपस फारेस्ट्री प्रो. विनिता हुड्‌डा, कार्यकारी अभियंता जेएस दहिया, आउटरीच सेल के चीफ कंसल्टेंट प्रो. राजकुमार, हार्टिकल्चर कंसल्टेंट निरंजन कुमार, एसडीओ पब्लिक हेल्थ विजय कुमार, पीआरओ पंकज नैन समेत अभियांत्रिकी शाखा के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

तालाब के किनारे आब्जर्वेशन प्वाइंट

प्रो. राजब्बीर सिंह ने इस तालाब को हेरिटेज की श्रेणी में शामिल करने और इसे जैव विविधता झील के तौर पर विकसित करने की योजना बनाने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्राकृतिक तालाब नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। इस तालाब के आसपास जहां स्थानीय विजिटर्स एवं प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों को देखा जा सकता है। वहीं आसपास जैव विविधता की अनुपम छटा को निहारा जा सकता है। जैव विविधता झील के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस तालाब के किनारे आब्जर्वेशन प्वाइंट बनाए जाएंगे, जिससे एमडीयू समुदाय एवं विजिटर्स इस प्राकृतिक तालाब की विजिट कर प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य की अनुभूति ले सकें।

पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों से होंगे रूबरू

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस कहा कि इस प्राकृतिक तालाब की विजिट से जहां विजिटर्स पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों से रूबरू होंगे, वहीं प्राकृतिक छटा का भी आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने इस प्राकृतिक तालाब की पक्षी एवं वन्य जीव संरक्षण क्षेत्र के तौर पर तैयार करनेबारे विवि अधिकारियों से गहन विचार-मंथन किया। कुलपति ने इस तालाब के किनारों पर साफ-सफाई करवाने और आब्जर्वेशन प्वाइंट तक ट्रैक बनाने के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर निवेशिका, हार्टिकल्चर एंड कैंपस फारेस्ट्री प्रो, विनिता हुड्डा ने इस तालाब के जैव विविधता झील बनाने की योजना का खाका सामने रखा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular