Friday, September 20, 2024
Homeहरियाणारोहतकराम रहीम 21 दिन बाद रोहतक की सुनारिया जेल लौटा, फरलो खत्म

राम रहीम 21 दिन बाद रोहतक की सुनारिया जेल लौटा, फरलो खत्म

Rohtak News : 21 दिन की फरलो के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) बुधवार शाम को रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लौट आया।

13 अगस्त को 21 दिन की फरलो मिली थी। फरलो की अवधि के दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहा। 3 सितंबर तक ही राम रहीम की फरलो मान्य थी।

रोहतक पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उसे उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल वापस लेकर आई।

बता दें कि डेरा प्रमुख 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो लेकर फिर बरनावा आश्रम पहुंचा था। गुरमीत राम रहीम को 2017 में साध्वियों से यौन शोषण मामले में सजा सुनाई गई थी। वहीं पत्रकार रामचंद्र छत्रपति व पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा हुई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular