Friday, September 20, 2024
Homeपंजाबपंजाब में इस जगह फहराएंगे सीएम मान और अन्य मंत्री तिरंगा, जानें

पंजाब में इस जगह फहराएंगे सीएम मान और अन्य मंत्री तिरंगा, जानें

पंजाब सरकार ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के ध्वजारोहण समारोह को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार राज्य स्तरीय आयोजन जालंधर में हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान राज्य स्तरीय समारोह में तिरंगा फहराएंगे।

इस कार्यक्रम के तहत पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान बठिंडा में तिरंगा फहराएंगे। डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी रूपनगर, मंत्री हरपाल चीमा पटियाला, अमन अरोड़ा फाजिल्का, डाॅ. बलजीत कौर बरनाला, कुलदीप सिंह धालीवाल तरनतारन, डाॅ. बलबीर सिंह संगरूर, ब्रह्म शंकर जिम्पा पठानकोट, लाल चंद गुरदासपुर में झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे।

DSGMC News, गुरुद्वारों में नहीं होगा फिल्मी धुनों पर कीर्तन

इसके अलावा लालजीत सिंह भुल्लर फिरोजपुर, हरजोत सिंह बैंस मोहाली, हरभजन सिंह मोगा, चेतन सिंह जोड़ामाजरा मानसा, अनमोल गगन मान नवांशहर, बलकार सिंह लुधियाना, गुरुमीत सिंह खुड़ियां अमृतसर में झंडा फहराने की रस्म अदा करेंगे।

अधिसूचना में डीसी को 15 अगस्त 2022 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और सलामी लेने के कार्यक्रम के बारे में मंत्रियों के संज्ञान में लाने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular