Thursday, October 24, 2024
Homeपंजाबसीएम मान ने भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की...

सीएम मान ने भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की बधाई दी

सीएम मान ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने भारतीय टीम को नॉक आउट मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि भारतीय टीम देश के लिए पदक जरूर जीतेगी।

सीएम ने अपने संदेश में कहा कि भारत ने 52 साल के अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस अहम मुकाबले में दो गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिलों की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ाई

सीएम ने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल के प्राचीन गौरव को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular