Friday, September 20, 2024
Homeपंजाबजालंधर वेस्ट से विधायक चुने गए मोहिंदर भगत ने ली पद की...

जालंधर वेस्ट से विधायक चुने गए मोहिंदर भगत ने ली पद की शपथ

जालंधर वेस्ट उपचुनाव के दौरान अपने विरोधियों को 37 हजार से अधिक वोटों से हराकर विधायक बने मोहिंदर भगत ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्पीकर कुलतार संधवान की मौजूदगी में विधानसभा में अपने विधायक पद की शपथ ली। जीत दर्ज करने के बाद मोहिंदर भगत अपने परिवार के साथ सीएम भगवंत मान से भी मिले।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालंधर में आम आदमी पार्टी की प्रतिष्ठा और छवि की लड़ाई आसानी से जीतने का इनाम मोहिंदर भगत को भी मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात सामने आई है कि उन्हें पंजाब कैबिनेट में रैंक दिया जाएगा और मोहिंदर भगत के पास एक खास मंत्रालय भी आएगा।

प्रोटीन पाउडर से लाख गुना बेहतर ये है सबसे सस्ता ‘desi supplement,

आपको बता दें कि जालंधर वेस्ट के उपचुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में एकतरफा जनादेश दिया था। जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत 37325 वोटों से जीते। उन्हें कुल 55246 वोट मिले जबकि बीजेपी प्रत्याशी शीतल अंगुराल 17921 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

इससे पहले मोहिंदर भगत इसी सीट से 2017 और 2022 का चुनाव भी लड़ चुके हैं. लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था और चुनाव में मोहिंदर भगत की जीत को आप के लिए एक महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा गया, जो बरकरार रहीं सीट।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular