Sunday, September 29, 2024
Homeपंजाबपंजाब में लू का अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश?

पंजाब में लू का अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश?

पंजाब में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है। इस बार गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी इतनी तेज है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। एक तरफ जहां भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती के कारण लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ रही है।

पंजाब में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 जिलों में ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 जून तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।

Haryana Politics : मनोहर लाल खट्टर ने तीनों लाल परिवारों के वंशजों को अपनी जय बुलवाई

पंजाब में अब उमस भरी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। नमी बढ़ने से न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई है लेकिन फिर भी पंजाब का अधिकतम तापमान 5.2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज तूफान और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है।

अगर तेज हवाएं चलती हैं या बारिश होती है तो यह पंजाब के लिए गर्मी से एक और राहत होगी। तापमान में भी गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। पंजाब में 20 जून को तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी है। लेकिन 21 जून के बाद से पंजाब में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। लू से भी राहत मिलेगी, जबकि तापमान 40 डिग्री या उससे नीचे तक पहुंच सकता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular