Sunday, October 6, 2024
Homeदिल्लीजवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि : सोनिया गांधी, खरगे समेत कई नेताओं...

जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि : सोनिया गांधी, खरगे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, Pm मोदी ने भी किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60 वीं पुण्यतिथि पर नई दिल्ली के शांतिवन स्थित उनके स्मारक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत को वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले, लोकतंत्र के समर्पित प्रहरी, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री व हमारे प्रेरणास्रोत, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के अतुलनीय योगदान के बिना भारत का इतिहास अधूरा है। “हिन्द के जवाहर” की पुण्यतिथि पर उन्हें हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने कहा था- “देश की रक्षा, देश की उन्नति, देश की एकता ये हम सबका राष्ट्रीय धर्म है। ये हम अलग अलग धर्म पर चलें, अलग-अलग प्रदेश में रहें, अलग भाषा बोलें, पर उससे कोई दीवार हमारे बीच खड़ी नहीं होनी चाहिए …सब लोगों को उन्नति में बराबर का मौका मिलना चाहिए। हम नहीं चाहते कि हमारे देश में कुछ लोग बहुत बड़े अमीर हों और अधिकतर लोग गरीब हों।” आज भी कांग्रेस पार्टी उसी “न्याय” के रास्ते पर चल रही है।

 PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा, मैं पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

वहीं राहुल गांधी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular