Friday, May 3, 2024
Homeपंजाबऑडियो वायरल होने पर बढ़ी पंजाब के मंत्री की मुश्किलें, मंत्री ने...

ऑडियो वायरल होने पर बढ़ी पंजाब के मंत्री की मुश्किलें, मंत्री ने आरोप से किया इनकार

- Advertisment -
- Advertisment -

फिरोजपुर : पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरारी और उनके पूर्व सहयोगी के बीच का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इय आॉडियो में कुछ ठेकेदारों को जाल में फंसाने के तरीकों पर चर्चा करते हुए सुना जा सकता है।

इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर आते ही मंत्री की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि, खाद्य प्रसंस्करण और रक्षा सेवा कल्याण मामलों के मंत्री सरारी ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है।

तो इस मामले के सामने आते ही विपक्ष भी हमलावर हो गया है। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल ने मंत्री को बर्खास्त करने और गिरफ्तार की मांग की।

ऑडियो क्लिप में सरारी अपने पूर्व सहयोगी तरसेम लाल कपूर से कथित तौर पर खाद्यान्न परिवहन से जुड़े ठेकेदारों को सरकारी अधिकारियों की मदद से जाल में फंसाने के तरीकों की चर्चा कर रहे हैं।  ताकि उनसे बाद में पैसे मांग जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने ऑडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठाया और कपूर पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने का दावा किया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular