Sunday, September 29, 2024
Homeहरियाणारोहतकमहम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार की हालत गंभीर

महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार की हालत गंभीर

महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सैर करने निकले थे सुबह

रोहतक। रोहतक के महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि वे सुबह सैर के लिए घर से हर रोज की तरह गए थे। अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और मौके से चालक वाहन सहित फरार हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद प्रधान को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन दिल्ली चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। महम पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान मेहर सिंह नंबरदार महम के नजदीक गांव के किशनगढ़ के रहने वाले है। 83 साल के मेहर सिंह नंबरदार सुबह सैर करने के लिए बलंबा रोड पर गए हुए थे। अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और मौके से चालक वाहन सहित फरार हो गया। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद प्रधान को पीजीआई ले जाया गया, जहां से परिजन दिल्ली चौक स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया। खाप प्रधान मेहर सिंह की स्थिति काफी नाजुक है। उनको मृत मान लिया गया था। लेकिन उनकी बॉडी में कुछ हलचल हुई है। जिस वजह से डॉक्टरों ने उनको फिर से ऑब्जर्वेशन में रखा है। महम पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular