Monday, October 21, 2024
Homeपंजाबपंजाब में बारिश का अलर्ट, फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

पंजाब में बारिश का अलर्ट, फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ

उत्तर भारत में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, इसका असर उत्तर और मध्य भारत में 6 दिनों तक रहेगा। इसके प्रभाव से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 और 2 मार्च को और हिमाचल प्रदेश में 3 मार्च तक बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी और ओले भी पड़ सकते हैं।

अमृतसर समेत कई शहरों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। अमृतसर में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक, शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इस बीच अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि पूरे पंजाब में येलो अलर्ट रहेगा।

इस बीच मौसम विभाग ने पेड़ों की शाखाएं गिरने, मलबा हवा में उड़ने, बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने आदि की आशंका जताई है। इसके साथ ही यदि ओलावृष्टि होती है तो पशुओं, गाड़ियों के शीशों और मिट्टी के घरों को नुकसान होने का डर रहता है। इसके साथ ही सड़कें फिसलन भरी भी हो सकती हैं। इस बीच लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर रेप केस दर्ज करवाने वाली महिला पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला

मौसम विभाग ने ओलावृष्टि या गरज के साथ बिजली गिरने से बचने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि के दौरान अपने सिर को बचाने, सुरक्षित स्थान पर रहने, जानवरों को सुरक्षित और ढके हुए स्थान पर बांधने और बिजली के उपकरणों को बंद रखने के सुझाव दिए हैं।

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular