Wednesday, October 23, 2024
Homeपंजाबपंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा, कई जिलों में बारिश की...

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा, कई जिलों में बारिश की संभावना

पंजाब, पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी से उत्तर भारत समेत मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे यातायात प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, बारिश के बाद दो दिनों तक कोहरे से राहत मिल सकती है।

पंजाब के कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है. यहां के 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जिसमें मालेरकोटला, पटियाला, संगरूर, लुधियाना, रोपड़, जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, होशियारपुर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट शामिल हैं। तेज़ हवाएँ और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

रोहतक वाले दें भ्रूण जांच की सूचना, मिलेगा एक लाख का इनाम, पहचान रखी जाएंगी गुप्त

चंडीगढ़ में सुबह कोहरा छाया हुआ है. अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी और तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और चंडीगढ़ समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पंजाब में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

हरियाणा में बुधवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। मंगलवार की रात से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया था, जिसका असर सुबह तक देखने को मिला। सोनीपत, पानीपत, करनाल समेत अन्य जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य के बराबर है. आज 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. जिसमें पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल शामिल हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular