Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में गुरुनानक सेवा सोसायटी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश...

रोहतक में गुरुनानक सेवा सोसायटी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर आयोजित करवाया जायेगा कीर्तन ,इन चौक -चौराहों से होकर गुजरेगा

रोहतक। रोहतक में गुरुनानक सेवा सोसायटी गुरुद्वारा भाई बहादुर सिंह की ओर से सरबंस दानी साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाश गुरुपर्व की खुशी में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। ये महान नगर कीर्तन हर साल की तरह इस साल भी दिनांक 12जनवरी 2024 यानि शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा। कीर्तन अर्जुन नगर से निकलकर अशोक चौक , गुरुद्वारा माछीशाह जी, जवाहर नगर,गांधी नगर, पटेल नगर, ओल्ड आई टी आई, लेबर चौक, डी एल एफ कालोनी, गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर, गुरुद्वारा सोमा शाह, मानसरोवर कालोनी, झंग कालोनी, सुभाष नगर , व अंत में डी पार्क से होते हुए गुरुद्वारा भाई बहादुर सिंह पर पंहुचेगा।

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 13 सालों से उनके द्वारा यह नगर कीर्तन पूरी श्रद्धा एवम धूमधाम से निकाला जाता है। उन्होंने यह भी बताया की गुरु गोबिन्द सिंह जी ने पवित्र (ग्रन्थ) श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पूरा किया तथा उन्हें गुरु रूप में प्रतिष्ठित किया और अन्याय, अत्याचार और पापों को खत्म करने के लिए और धर्म की रक्षा के लिए मुगलों के साथ 14 युद्ध लड़े। धर्म की रक्षा के लिए समस्त परिवार का बलिदान किया, जिसके लिए उन्हें ‘सरबंसदानी’ (पूरे परिवार का दानी ) भी कहा जाता है। धर्म एवं समाज की रक्षा हेतु ही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 ई. में खालसा पंथ की स्थापना की। इसके बाद सरदार लक्की सिंह ने बताया की विशाल नागर कीर्तन में शहर के सभी संत समाज,गणमान्य लोग एवम हजारों की संख्या में साध संगत मौजूद रहेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular