Friday, May 3, 2024
Homeदिल्लीदो-तीन दिन बाद कंपकंपाती ठंड से मिलेगी निजात, जानिए अगले 7 दिन...

दो-तीन दिन बाद कंपकंपाती ठंड से मिलेगी निजात, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather News: दिल्लवासियों के लिए खुशखबरी है। अगले दो-तीन दिनों के बाद उन्हें कंपकंपाती ठंड से निजात मिल जायेगी। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 6-7 दिन शीतलहर से राहत मिलने के आसार हैं। उत्तर भारत के कई इलाकों में भी शीतलहर से राहत मिलने की आशंका है।

मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज तापमान 20 डिग्री सेलिसयस या इससे ऊपर तक जा सकता है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त ठंड परेशान कर सकती है।  13 से 17 जनवरी तक दिल्ली में कंपकंपाती ठंड से राहत मिल सकती है। घने कोहरे के कारण 23 ट्रेनें देरी से चल रही है।

पंजाब और हरियाणा की बात की जायें तो अगले कुछ दिन अभी पंजाब के कुछ हिस्सों में सुबह कुछ घंटों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में 13 से 15 के बीच ठंड में शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी 1-2 दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। गंगा के पश्चिमी भाग के अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। राजस्थान के कई हिस्सों में शीतहर की स्थिति बने रहने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- रामलला का दर्शन कराने के लिए देशभर से चलेंगी आस्था ट्रेनें

घने कोहरे का असर ट्रेनों के साथ-साथ विमानों पर भी पड़ रहा है। गुरुवार को  150 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय पर संचालित नहीं हुईं तो 240 से अधिक विमान भी रनवे से 15 मिनट से 1 घंटे तक की देरी से आने-जाने के लिए मजबूर हुए।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular