Sunday, September 22, 2024
Homeपंजाबसीएम मान के प्रमुख सचिव बने आईएएस विजय, 33 वर्षों से...

सीएम मान के प्रमुख सचिव बने आईएएस विजय, 33 वर्षों से अधिक का अनुभव

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का नया प्रधान सचिव बनाया गया है। 1990 बैच के अधिकारी वीके सिंह वर्तमान में रक्षा मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत थे। वह पूर्व सैनिकों का विभाग देख रहे थे। वीके सिंह के पास पंजाब और केंद्र सरकार में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर काम करने का 33 साल से अधिक का अनुभव है।

वीके मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। इससे पहले वह केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं। रक्षा मंत्रालय में सचिव बनने से पहले उन्होंने कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।

पंजाब सरकार ने केंद्र से उनकी वापसी का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। नियुक्तियों के लिए गठित केंद्रीय कैबिनेट कमेटी ने पिछले मंगलवार को इसे मंजूरी दे दी थी। 2017 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे वीके सिंह फिलहाल विनी महाजन के बाद सबसे वरिष्ठ हैं। जबकि मुख्य सचिव पद पर 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा हैं।

हरियाणा में जनसंवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर, अधिकारीयों को दिए निर्देश

पंजाब सरकार के पास वरिष्ठ अधिकारियों की कमी है। दरअसल, पूर्व मुख्य सचिव विनी महाजन के केंद्र में जाने के बाद से विजय कुमार सबसे वरिष्ठ हैं। जिसके चलते उन्हें केंद्र से वापस बुलाकर प्रधान सचिव मुख्यमंत्री माननीय नियुक्त किया गया है। वहीं, राज्य के प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अधिकारियों को एक की जगह तीन विभाग सौंपे गए हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular