Friday, September 20, 2024
Homeखेल जगतएशियन गेम्स में 100 मेडल जीतकर भारत ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स में 100 मेडल जीतकर भारत ने रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2023 में  भारत ने एक नया इतिहास रच दिया है। भारत की झोली में एक दो नहीं बल्कि 100 मेडल आए हैं। साल 2018 में एशियन गेम्स में भारत ने 70 पदक जीते थे। महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को शनिवार को रोमांचक फाइनल मुकाबले में 26-25 से हराकर गोल्ड और भारत का 100वां पदक जीता। महिला कबड्डी टीम ने तीसरा गोल्ड मेडल जीता। चीनी ताइपै ने बेहद कड़ी चुनौती दी लेकिन भारत ने एक अंक से बाजी मारी। हाफटाइम तक भारत के पास 5 अंकों की बढत थी। पूजा ने भारत के लिए कई अंक प्राप्त किए।

एशियन गेम्स में 100 मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी 

एशियाड गेम्स में पहली बार भारत के द्वारा 100 मेडल जीतने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम ने एक्स पर भारतीय दल को इस बड़ी जीत के लिए बधाईयां दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, एशियाई खेलों में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि! भारत के लोग इस बात से रोमांचित हैं कि हम 100 पदकों की उल्लेखनीय उपलब्धि तक पहुंच गए हैं। मैं अपने अभूतपूर्व एथलीटों को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनके प्रयासों से भारत को यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। प्रत्येक विस्मयकारी प्रदर्शन ने इतिहास रचा है और हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। मैं 10 तारीख को हमारे एशियाई खेलों के दल की मेजबानी करने और हमारे एथलीटों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।

https://x.com/narendramodi/status/1710487198544593024?s=20

भारतीय महिला कबड्डी टीम के द्वारा गोल्ड मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा, एशियाई खेलों में यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हमारी महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है! यह जीत हमारी महिला एथलीटों की अदम्य भावना का प्रमाण है। भारत को इस सफलता पर गर्व है। टीम को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ तीरंदाज अभिषेक वर्मा के रजत पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने एक्श पर लिखा, ‘तीरंदाज अभिषेक वर्मा द्वारा एक उल्लेखनीय प्रदर्शन। कंपाउंड तीरंदाजी पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर उनको बधाई। उनकी निपुणता और खेल भावना चमकती है और भारत इस उपलब्धि से रोमांचित है।

ये भी पढ़ें- मुंबई प्रोडक्शन हाउस पर पड़ी ईडी की रेड

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular