Saturday, May 18, 2024
Homeधर्मजानिए कब है मासिक दुर्गा अष्टमी, इस दिन बन रहे हैं महासिद्ध...

जानिए कब है मासिक दुर्गा अष्टमी, इस दिन बन रहे हैं महासिद्ध योग

- Advertisment -
- Advertisment -

Masik Durga Ashtami: प्रत्येक महीने दुर्गाष्टमी मनाई जाती है जिसे मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durga Ashtami) कहा जाता है। मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की विधि-विधान पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति  होती है। इस ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी कि मासिक दुर्गाष्‍टमी 28 मई 2023 को मनाई जायेगी।

इस मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durga Ashtami) पर बने रहे हैं महासिद्ध योग 

हिंदू पंचाग के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 27 मई की सुबह 5:25 बजे प्रारंभ होगी और 28 मई की सुबह 9:11 बजे तक रहेगी। 28 मई को मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जायेगी। इस महीने दुर्गाष्टमी पर महा सिद्ध योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

मासिक दुर्गाष्टमी पर इस विधि-विधान से करें पूजा 

मासिक दुर्गाष्टमी पर व्रत रखने का विधान है। इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत होकर साफ कपड़े पहनें। मां दुर्गा को स्‍मरण करके व्रत का संकल्‍प लें। इसके बाद फिर शुभ मुहूर्त में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करें। इसके लिए मां दुर्गा की मूर्ति या तस्‍वीर के सामने दीप जलाएं। मां दुर्गा को लाल फूल, अक्षत, कुमकुम, मौली, लौंग, कपूर आदि अर्पित करते हुए विधि पूर्वक पूजन करें। मां दुर्गा को पान, सुपारी, इलायची, फल और दूध से बनी मिठाई चढ़ायें। लाल चुनरी, श्रृंगार का सामान अर्पित करें। मंत्र जाप करें फिर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।  कहते हैं कि ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न होंगी और मनचाहा फल देंगी।

ये भी पढ़ें- 1 दर्जन में क्यों मिलते हैं 12 केले या फिर 12 अंडे

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular