Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में बढ़ते तापमान पर सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की...

हरियाणा में बढ़ते तापमान पर सरकार ने स्कूलों के लिए जारी की नई गाइडलाइन, जाने क्या दिए निर्देश

- Advertisment -

नौतपा से पहले ही पूरा प्रदेश तप रहा है। गर्मी की वजह से न तो लोगों को दिन में चैन है न ही रात को चैन है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।

- Advertisment -

चंडीगढ़। हरियाणा में गर्मी का कहर चल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 44 डिग्री के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जींद, हिसार और सिरसा में भी तापमान 45.4 डिग्री पहुंच गया। कुल मिला कर नौतपा से पहले ही पूरा प्रदेश तप रहा है। गर्मी की वजह से न तो लोगों को दिन में चैन है न ही रात को चैन है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार की ओर से स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है।

हरियाणा सरकार की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन

सरकार द्वारा जारी की गई इस गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को एक घंटे में एक बार पानी पीना आवश्यक किया गया है। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को हर एक घंटे के अंतराल पर पानी पीने के लिए घंटी बजानी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए 8 अहम पॉइंट्स दिए गए हैं।

गाइडलाइन में कहा गया है कि किसी भी स्थिति में बच्चों को धूम में न बैठाया जाए। किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन खुले में नहीं किया जाए। इसके साथ ही स्कूल में बच्चों के पीने के पानी की समुचित व्यवस्था की जाए। पानी पीने के लिए हर घंटे में एक घंटी बजाने के भी निर्देश शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए हैं।

विभागीय गाइडलाइन में कहा गया है कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए रेड क्रॉस फंड का यूज करके ORS जैसी जरूरी चीजों को मंगाना होगा। बच्चों को गर्मी से बचने के लिए जरूरी जानकारी देनी होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन आयुष विभाग की मदद लेगा। साथ ही आपात स्थिति में अस्पताल से संपर्क बनाना होगा, इसके लिए प्रशिक्षण भी जरूरी किया गया है। शिक्षा विभाग के ऑर्डर में निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल की खिड़कियों को बंद रखा जाए। साथ ही खिड़कियों पर एल्युमीनियम पन्नी या रिफ्लेक्टर लगाया जाए। स्कूल के उन खिड़की दरवाजों पर पर्दे लगाए जाएं जिनसे गर्म हवा आने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular