Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक के भिवानी स्टैंड पर अब फिर से लगेंगी रेहड़ियां, विवाद निपटा

रोहतक के भिवानी स्टैंड पर अब फिर से लगेंगी रेहड़ियां, विवाद निपटा

- Advertisment -

रेलवे रोड के व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने कुछ रेहड़ियां हटवा दी थीं। इसी के विरोध रेहड़ी संचालक राकेश खटक ने अनशन शुरू कर दिया। समर्थन में दूसरे 20 रेहड़ी संचालक भी आ गए। रेहड़ी वालों की मांग थी कि आज तक रेहड़ी संचालकों को केंद्रीय योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर जोन का लाभ नहीं मिला।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक के भिवानी स्टैंड पर रेहड़ियां लगाने की अनुमति रहेगी। देर रात व्यापारियों ने आपसी सहमति के बाद यह निर्णय लिया है। दो दिन पहले पुलिस ने भिवानी स्टैंड से कुछ रेहड़ियां हटवा दी थीं। इसी के विरोध में गुरुवार से एक रेहड़ी संचालक ने अनशन शुरू कर दिया। समर्थन में दूसरे रेहड़ी संचालक भी आ गए।

देर रात पूरे प्रकरण में हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष, रेहड़ी संचालकों के साथ व्यापारियों की वार्ता हुई। इसमें सशर्त रेहड़ी लगाने की सहमति बन गई और दो दिनों बाद विवाद का हल निकला। रेलवे रोड के व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस ने कुछ रेहड़ियां हटवा दी थीं। इसी के विरोध रेहड़ी संचालक राकेश खटक ने अनशन शुरू कर दिया। समर्थन में दूसरे 20 रेहड़ी संचालक भी आ गए। रेहड़ी वालों की मांग थी कि आज तक रेहड़ी संचालकों को केंद्रीय योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर जोन का लाभ नहीं मिला।

पुलिस ने व्यापारियों की शह पर रेहड़ियां हटवा दीं, अब त्योहार पर रोजी-रोटी भी छीन ली। इस प्रकरण में शुक्रवार को दिनभर विवाद हुआ। रेहड़ी संचालकों को मनाने की कोशिश की गईं। मगर रेहड़ी संचालकों ने दो टूक कहा कि जब तक हमें रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी तब तक अनशन खत्म नहीं करेंगे। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिलाध्यक्ष राजेश टीनू लुंबा शाम को भी वार्ता की। दोबारा रात में भी वार्ता करने पहुंचे। इस दौरान रेहड़ी वालों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हम अतिक्रमण नहीं करेंगे।

रेलवे रोड, शौरी क्लाथ मार्केट और किला रोड के रास्ते से जाम हटवाने में पूरी करेंगे। यदि शहर से सभी रेहड़ियां हट जाएंगी तो हम भी अपनी रेहड़ियां हटवा लेंगे। बाद में टीनू लुंबा ने भिवानी स्टैंड और रेलवे रोड के व्यापारियों से वार्ता कराकर रेहड़ी लगाने के लिए आपसी सहमति बनवाई | रेहड़ी एसोसिएशन के प्रधान सोनू मोरवाल आदि मौजूद रही।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular