Wednesday, May 1, 2024
Homeशिक्षाHaryana Board Exam 2023: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा का एडमिट कार्ड...

Haryana Board Exam 2023: हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Haryana Open School Admit card 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन भिवानी ने हरियाणा ओपन स्कूल एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। 10वीं, 12वीं कक्षा के छात्र जो फरवरी/मार्च 2023 में एचओएस परीक्षा देने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in हॉल टिकट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि एचबीएसई ओपन स्कूल एडमिट कार्ड 10वीं और 12वीं के फ्रेश, सीटीपी, री-अपीयर, फुल सब्जेक्ट, एडिशनल सब्जेक्ट, पार्शियल मार्क्स इम्प्रूवमेंट और मर्सी चांस परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।

हरियाणा ओपन स्कूल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करने का प्रोसेस
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर एचओएस एडमिट कार्ड 2023 के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एडमिट कार्ड डाउनलोड विंडो स्क्रीन पर दिखाई देगी।
चरण 4: सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें अर्थात आवेदन संख्या, पिछला रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम और पंजीकरण संख्या।
चरण 5: आपका हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं का प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अवश्य रखें।

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2023 तिथियां
हरियाणा ओपन स्कूल परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक आयोजित की जानी है। नियमित छात्रों के लिए एचबीएसई कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि एचबीएसई कक्षा 12 की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक आयोजित होंगे।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular