Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणारोहतककल बसों की रहेगी कमी : नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह...

कल बसों की रहेगी कमी : नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगी रोडवेज बसें

गरिमा टाइम्स न्यूज.रोहतक। रोडवेज डिपों से 75 बसें चंडीगढ़ मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में जाने के कारण वीरवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कुछ बसें सोनीपत भेजने के कारण भी आमजन को बसें नहीं मिल पाएगी। ऐसे में दैनिक यात्रियों को भी अपने निजी वाहनों से ही अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ेगा।

चुनाव के बाद बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद से चंडीगढ़ में वीरवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। ऐसे में पूरे हरियाणा से ही रोडवेज डिपों की बसें शपथ समारोह में लोगों को लेकर पहुंचेगी। जिसमें जिले के हिसाब से जितनी भी बसें जाएंगी। उसके लिए अलग से नोडल अधिकारी तक नियुक्त कर दिए गए है। लेकिन रोजाना बस स्टैंड से 40 हजार से ज्यादा यात्रियों का आवागमन होता है।इससे जाने-जानें वाले यात्रियों परेशानी ज्यादा झेलनी पड़ेगी। क्योंकि सभी रूटों पर चलने वाली कुछ बसों को कल चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाएगा।

जानें किस जिले से कितनी बसें जाएंगी

रोहतक से 75, अम्बाला से 150, भिवानी से 90, चरखी दादरी से 40, गुरुग्राम से 15, फरीदाबाद से 50, फतेहाबाद से 60, हिसार से 125, जींद से 80, झज्जर से 70, कैथल से 160, कुरुक्षेत्र से 150, नूंह से 10, महेन्द्रगढ़ से 50, पानीपत से 160, करनाल से 250 बसें, पंचकूला से 100, पलवल से 40,  रेवाड़ी से 60, सिरसा से 80, यमुनानगर से 100 बसें, सोनीपत से 100 शामिल हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular