Saturday, October 19, 2024
Homeपंजाबपंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दशहरे के मौके पर अमृतसर में रावण...

पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दशहरे के मौके पर अमृतसर में रावण का दहन किया

पंजाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। दशहरे के मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में श्री दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने रिमोट से रावण का दहन किया. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा के अवसर पर लोगों से राज्य से सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए सच्चाई के मार्ग पर चलने की अपील की।

हर साल श्री दुर्गियाना तीर्थ पर 100 फीट की ऊंचाई पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाकर दशहरा मनाया जाता है। इसके अलावा दशहरे के मौके पर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ पर हनुमान सेना और लंगर वाली भी बड़ी संख्या में आते हैं, जिसके चलते व्यवस्थाएं काफी सख्त कर दी गई हैं।

दशहरा ग्राउंड में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दशहरा का त्योहार हमें विनम्र बनने, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने और नफरत से दूर रहने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि ये तीन कारक सबसे बुद्धिमान राजा रावण के पतन का कारण बने। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये त्योहार हमें भाईचारा बनाए रखने की सीख भी देते हैं। उन्होंने लोगों से राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया।

‘बिल लाओ, इनाम योजना’ पंजाबियों के बीच लोकप्रिय, कर कानून के बारे में जागरूकता बढ़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार हमें हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की याद दिलाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारे देश में इस त्योहार को मनाने की सदियों पुरानी परंपरा है, जो समाज में सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ समानता और सद्भाव का समाज बनाने के लिए एक आदर्श जीवन जीने का रास्ता दिखाता है। उन्होंने लोगों से राज्य में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए इस खुशी के त्योहार को एकजुट होकर मनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को जाति, नस्ल और रंग के भेदभाव से ऊपर उठकर पूरे धार्मिक उत्साह के साथ यह त्योहार मनाना चाहिए. भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमें सभी सामाजिक बुराइयों को दूर कर अपने प्रदेश को देश का सिरमौर बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दशहरे का असली महत्व अन्याय, बुराई और अहंकार के खिलाफ प्रेम और धर्मनिरपेक्षता से लड़ने में है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब के लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर भी मौके पर मौजूद रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular