पंजाब सरकार ने आईएएस अधिकारियों में बड़ा फेरबदल हुए है। सोमवार को छह उपायुक्तों (डीसी) समेत 10 आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया है।
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार लुधियाना की डीसी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी सुरभि मलिक को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी की मुख्य कार्यकारी के रूप में तैनात किया गया है।
जानकारी अनुसार अमित कुमार को कपूरथला का डीसी जबकि गौतम जैन को जालंधर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार हरप्रीत सिंह को अमृतसर नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है।
ED की रडार पर फिर आए पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा, 14 दिन में दूसरी बार हो रही पूछताछ
शौकत अहमद पर्रे पटियाला के डीसी होंगे। वह साक्षी साहनी की जगह लेंगे, जिन्हें लुधियाना का डीसी बनाया गया है। इसके अनुसार एच. एस. सूदन को रूही दुग्ग के स्थान पर मुक्तसर का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि जसप्रीत सिंह को बठिंडा के डीसी का कार्यभार सौंपा गया है।
इसके अनुसार आदित्य उप्पल को पठानकोट का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि अमरप्रीत कौर संधू को जालंधर विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है।