Friday, October 18, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में युवक की ह*त्या, दो युवकों ने ही छाती में घों*पे...

रोहतक में युवक की ह*त्या, दो युवकों ने ही छाती में घों*पे चाकू, शराब पीते वक्त हुआ वि*वाद

रोहतक। रोहतक में फिर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या उस समय हुई है जब वह अपने अपने फुफेरे भाई और दोस्त के साथ ढाबे पर खाना खाने और शराब पीने के लिए गया था। बताया जा रहा है ढाबे पर खाना खाने के दौरान अजय की पहले से मौजूद दो युवकों से उसकी कहासुनी हुई। उन युवकों ने जेब से चाक़ू निकाला और युवक की छाती में चाक़ू घोंप दिए। चाकू लगने से घायल युवक को उपचार के लिए रोहतक PGI में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान दिल्ली के गांव जोंटी निवासी 26 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। हत्या रोहतक के पहरावर चौक स्थित एक ढाबे पर हुई है।

पीजीआई से मृतक सुमित का शव ले जाते परिजन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के जोंटी इलाके में रहने वाला 26 वर्षीय सुमित बुधवार को अपनी बुआ के घर खरावड़ आया हुआ था। बुधवार रात वह अपनी बुआ के बेटों व अजय नामक युवक के साथ ढाबे पर खाना खाने गया था। इस दौरान अजय की दो अन्य लड़कों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष अलग-अलग हो गए। कुछ देर बाद सुमित की बुआ के बेटे कुछ सामान लेने चले गए। जबकि अजय और सुमित वहीं रह गए। सुमित शराब लेने के लिए पहरावर चौक की तरफ गया।

मोर्चरी के बाहर बैठे मृतक के परिजन, जाँच करते हुए पुलिस

यहीं अजय से कहासुनी करने वाले युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू घोप दिया। चाकू सीधा सुमित की छाती में जा लगा और वह गंभीर घायल हो गया। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। सुमित को उसी समय उपचार के लिए रोहतक PGI में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतयु का कारण छाती में गहराई तक लगा चाकू बताया जा रहा है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मर्डर की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular