Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाबजमीन विवाद में दो युवकों की मौत, पुलिस की घेराबंदी पर आरोपी...

जमीन विवाद में दो युवकों की मौत, पुलिस की घेराबंदी पर आरोपी ने खुद को मारी गोली

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब के बठिंडा के गांव कोठे गुरु में जमीन विवाद के चलते एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 से 4 लोग घायल हो गए। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसी बीच गोली चलाने वाले शख्स ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

गोली लगने से मारे गए दोनों लोगों की पहचान गुरशांत सिंह और भोला सिंह के रूप में हुई है। वहीं गोली मारकर आत्महत्या करने वाले शख्स की पहचान गुरशरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर रामपुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। वहां घायलों का इलाज चल रहा है।

बठिंडा के एसएसपी गुलनीत खुराना ने बताया कि गांव कोठा गुरु के गुरशरण सिंह का अपने चाचा हरिंदर सिंह के साथ संपत्ति को लेकर विवाद था। इसी विवाद में गुरशरण ने शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अपनी छत पर खड़े होकर अपनी 12 बोर राइफल से अपने चाचा के घर की ओर 30 से 35 गोलियां चला दीं।

छोटी दिवाली से बड़ी दिवाली तक भूलकर भी न करें ये 8 काम,नहीं तो हो जाएगी धन लक्ष्मी नाराज

इस फायरिंग में एक युवक गुरशांत की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त भोला सिंह गुरशांत सिंह के शव को काटने गया तो फायरिंग कर रहे गुरशरण सिंह ने उसे भी गोली मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया। इसी बीच पुलिस ने पड़ोस की छतों पर चढ़कर आरोपी को घेर लिया, जिसके बाद जब आरोपी ने खुद को चारों तरफ से घिरा देखा तो उसने पहले हवा में गोली चलाई और फिर खुद को कमरे में बंद करके आत्महत्या कर ली। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular