रोहतक के सैनीपुरा में प्रेम विवाह करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल सैनी के रूप हुई है। घटना के बाद उसकी पत्नी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी है।
पत्नी रूबी के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों के साथ विवाद करने लगे थे। जिसके कारण वह अपने मायके रह रही थी। उसने विशाल की मौत को लेकर भी ससुराल पक्ष की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उससे आरोप लगाया कि उसके पति को जहर देकर मारा गया है।
वहीं मृतक के मामा कुनाल ने बताया कि दोनों की शादी 2022 हुई थी। शादी के बाद अक्सर दोनों में विवाद होता रहता था। जिसके कारण विशाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस ने विशाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी रूबी ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

