Sunday, May 19, 2024
Homeदेशजानिए कौन हैं Ajay Banga? 2 जून को संभालेंगे World Bank की...

जानिए कौन हैं Ajay Banga? 2 जून को संभालेंगे World Bank की कमान

- Advertisment -
- Advertisment -

Ajay Banga Appointed World Bank New President: भारतीय मूल के अजय बंगा विश्व बैंक (World Bank) के अगले अध्यक्ष होंगे। विश्व बैंक ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की है। वर्ल्ड बैंक ने कहा कि अजय बांगा को 25-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने 5 साल के लिए बैंक का प्रेसिडेंट चुना है।

इस संबंध में बैंक को बोर्ड ने कहा है कि वह बंगा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। बता दें कि बंगा 2 जून को पदभार ग्रहण करेंगे। 63 साल के अजय बांगा को फरवरी के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा इस पद के लिए नामित किया गया था ।

वह विश्व बैंक के दिवंगत प्रमुख डेविड मलपास की जगह लेने वाले एकमात्र दावेदार थे।, जिनका कार्यकाल अगले महीने की शुरुआत में समाप्त हो रहा है।

इससे पहले विश्व बैंक बोर्ड के सदस्यों ने सोमवार को बंगा का चार घंटे तक इंटरव्यू किया। प्रक्रिया से परिचित एक सूत्र ने कहा कि बोर्ड के सदस्यों में से 24 सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें रूस शामिल नहीं हुआ।

Punjab, भाला राम की लगी 2.5 करोड़ की लॉटरी, रातो- रात बने करोड़पती

अजय का पूरा नाम अजयपाल सिंह बंगा (Ajaypal Singh Banga) है। बंगा का जन्म 10 नवंबर 1959 में महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उनका परिवार मूल रूप से जालंधर का रहने वाला है।

उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन किया और इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद IIM से एमबीए किया । भारत सरकार ने साल 2016 में उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular