Friday, April 11, 2025
Homeहरियाणामहिला आरक्षण बिल - मेरी मैडम ने चाय नहीं बनाई।

महिला आरक्षण बिल – मेरी मैडम ने चाय नहीं बनाई।

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा -पवन कुमार बंसल : इन दोनों का क्या सम्बन्ध ? गहरा है भाई। हुआ यह की आज मैडम ने मॉर्निंग टी नहीं बनाई और बुलाने पर मुँह फैलाये बैठी रही। मेने जोर देकर पूछा तो बोली अब आप अपना रोज -रोज का मोदी और उनके परम भक्त मनोहर लाल के खिलाफ ढिंढोरा पीटना बंद करो यदि चाय पीनी है तो। मैंने मैडम से पूछा कि उन्होंने आपको ऐसी क्या घुटी पिला दी है?

बोली आपने आज के अखबर नहीं पढ़े क्या ? मोदी हमें संसद और अस्सेम्ब्लियो में आरक्षण दे रहा है। अब बात मेरे समझ आयी। मेने कहा की भागवान तूने कोई चुनाव लड़ना है। तुझे टिकट कौन देगा और देगा भी तो जिनके बारे में लिखता हूँ इकठे होकर तेरी जमानत जब्त करवा देंगे। जब मैडम अपनी बात पर अड़ गयी और मुझे चाय की तलब हो रही थी सो मेने बीच का रास्ता निकाला।

मेने कहा की ठीक है में लोकसभा में मोदी के उमीदवार को वोट दे दूंगा लेकिन असेंबली में नहीं क्योंकि मनोहर सरकार जन विरोधी है। मेडम ने बड़ी मुशिकल से चाय पिलाई। लेकिन मेने भी एक शर्त लगा दी की आप मोदी को खत लिखकर मांग करेगी की चाँद और सूरज पर चंद्रयान भेजने वाली इसरो की किसी साइंटिस्ट को राज्यसभा में मनोनीत करवाओ.

दुमछल्ला।

वाह मोदी जी क्या अट्ठा मारा है। रसोई में सेंध लगा दी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular