Friday, August 14, 2026
HomeदेशWeather Update: हरियाणा में 4 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना,...

Weather Update: हरियाणा में 4 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, जानिए- लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Update: हरियाणा में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। पिछले काफी दिनों से पूरवाई हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में बढ़ोतरी पर अंकुश लगा रखा है। नौपता में भी तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक जून महीने के पहले सप्ताह में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 4 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान 31 मई से 2 जून तक हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा बीच बीच में हल्के बादल तथा हवाएं चलने की संभावना है। परंतु 2 जून से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित जिससे 2 जून रात्रि से 4 जून के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जिससे इस दौरान दिन के तापमान में फिर से गिरावट परन्तु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।

पढ़ें कहां- कितना रहा न्यूनतम तापमान

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular