Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाजींदमहिला के सुसाइड का 25 दिन बाद हुआ पर्दाफाश, व्हाट्सएप चैट से...

महिला के सुसाइड का 25 दिन बाद हुआ पर्दाफाश, व्हाट्सएप चैट से खुला हैरान कर देने वाला राज

- Advertisment -
- Advertisment -

जींद। जींद की एक महिला ने 3 फरवरी को फंदा लगा जान दे दी थी। तब से उसका पति और परिवार इसी बात से परेशान था कि घर में कोई कलह क्लेश भी नहीं था फिर भी महिला ने आत्महत्या क्यों की ? लेकिन 25 दिन बाद मृतका के पति के हाथ एक ऐसा सबूत लगा जिसने कई लोगों को मुसीबत में डाल दिया है जिन्होंने महिला को मरने के लिए मजबूर कर दिया था। चार सप्ताह के बाद मृतका के पति ने 4 युवकों, तीन महिलाओ और एक डॉक्टर पर महिला को आत्महत्या के लिए विवश करने और रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पटियाला चौक स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले युवक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाहौला निवासी सुमन के मकान में किराये पर रहते हैं। वह एसी मैकेनिक का काम करते हैं। वर्ष 2016 में उनकी शादी पानीपत जिले की प्रीति के साथ हुई थी। तीन फरवरी को उनके पास शाम छह बजे मकान मालकिन सुमन का फोन आया और उसने कहा कि घर आ जाओ इमरजेंसी है। वह दुकान बंद कर घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी को चारपाई पर लेटाई गई थी, जोकि मृत अवस्था में थी। सुमन ने बताया कि प्रीति ने फंदा लगा लिया था और उसने फंदे से उतारा है।

प्रीति को वह नागरिक अस्पताल लेकर गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर क्या हुआ। चार फरवरी को चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया। उस दौरान पुलिस को बयान दे दिया था कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी, इसलिए पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की थी, लेकिन अब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल देखा तो उस पर व्हाट्सएप में भिवानी रोड निवासी सुनील जांगड़ा के साथ चैट मिली। उसे पता चला कि सुनील के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। उसकी पत्नी ने आत्महत्या से पहले सुनील के साथ व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की हुई थी।

आरोपी सुनील उस दिन उसके मकान पर भी आया था। सुनील ने ही मकान मालकिन सुमन और कुलदीप के साथ मिलकर उसकी पत्नी को फंदे से उतारा था। आरोपी अपने दोस्त रिंकू, राहुल, अनीशा के साथ उसकी पत्नी के बारे में बात करता था। आरोपी अपने दोस्त के साथ उसकी पत्नी प्रीति को रोहतक लेकर गया था। आरोपी सुनील ने उसकी पत्नी के फोन में कई बैंकिंग एप्लीकेशन डाउनलोड करवाए हुए थे, जो उसी के नाम से हैं। उसे शक है कि आरोपी ने के बैंक खाते से छह लाख रुपये भी निकाले हैं।

आरोपियों ने उसकी पत्नी को मानसिक रूप से परेशान किया और ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस चौकी पटियाला चौक के प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर भिवानी रोड निवासी सुनील जांगड़ा, सुमन, सुनील की दोस्त सुनीता, अनीशा, एक चिकित्सक, चिंटू, राहुल, रिंकू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular