Friday, April 26, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला...

रोहतक में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, फंदे पर लटका मिला शव, भाई बोला -हत्या हुई

रोहतक। रोहतक में अलसुबह एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या। मृतका करीब एक साल पहले ही अपने ससुराल आई थी। इससे पहले उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। मामला सेक्टर 2 का है और 31 वर्षीय मृतका का नाम रेखा है। रेखा के दो बच्चे हैं। बड़ा लड़का 10 वर्ष का है और छोटी लड़की 8 साल की है। इस घटना के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। वहीं परिवार में मातम छाया हुआ है।

रोहतक
मृतका रेखा

मृतका रेखा जींद के गांव बिसनपुरा की बेटी है। उसकी शादी वर्ष 2012 में ललित के साथ हुई। बुधवार सुबह महिला का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतका के भाई महिपाल ने बताया कि रेखा व ललित के बीच विवाद चल रहा था। जिसके कारण रेखा काफी समय तक अपने मायके रही। हालांकि रेखा अपना घर बसाने के लिए मनमुटाव दूर करके करीब एक साल पहले ही ससुराल आई थी। अब उन्हें सुबह सूचना मिली कि रेखा फांसी पर लटकी हुई है। महिपाल का कहना है कि उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उन्हें हत्या का शक है। इधर, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular